खूंटी

भारी बारिश के बीच गांव पहुंचे खूंटी विधायक, खिलाड़ियों को बांटी फुटबॉल और जर्सी

खूंटी, 24 सितंबर । झमाझम बारिश के बीच खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा का ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान जारी रहा। गुरुवार को विधायक ने तिलमा गांव का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्होंने खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल और जर्सी का वितरण किया।

राम सूर्या मुंडा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत केवल खिलाड़ियों को उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नियमित अभ्यास करने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि की भूमिका केवल कार्यालय तक सीमित नहीं होनी चाहिए। मौसम की परिस्थितियां कैसी भी हों, गांव-गांव पहुंचकर लोगों से मिलना और उनकी समस्याओं को सुनना उनकी प्राथमिकता है।

ग्रामीणों से सीधे किया संवाद

बारिश के बावजूद विधायक के गांव पहुंचने और ग्रामीणों से सीधे बातचीत करने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी विधायक को दी।

मौके पर सहदेव मुंडा, बिस्साय टूटी, सागर मुंडा, रमेश टूटी, मंगरा मुंडा, बुधवा टूटी, रमेश मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय खिलाड़ी मौजूद रहे।

खूंटी में ग्रामीण खेल गतिविधियों को लेकर हाल के दिनों में भी कई आयोजन हुए हैं। जिले में फुटबॉल और हॉकी जैसी खेल गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को मंच देने की कोशिशें जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *