खेलझारखंड

पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स में झारखंड ने जीते 47 पदक, चार वर्गों में बना उपविजेता

रांची, 24 सितंबर। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 47 पदक जीते। झारखंड ने प्रतियोगिता में 16 स्वर्ण, 16 रजत और 15 कांस्य पदक अपने नाम किए।

झारखंड की टीम बालिका अंडर-18, बालिका अंडर-20, बालक अंडर-14 और बालक अंडर-18 वर्ग में उपविजेता रही। बालिका अंडर-20 वर्ग में शिवानी कुमारी और बालक अंडर-18 वर्ग में साजिद को बेस्ट एथलीट चुना गया।

अंतिम दिन झारखंड ने जीते 18 पदक

प्रतियोगिता के अंतिम दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य सहित कुल 18 पदक जीते।

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में बालिका अंडर-20 की 3000 मीटर स्पर्धा में सोनम कुमारी, बालक अंडर-20 की 3000 मीटर में दीपक महतो, बालक अंडर-14 ट्रायथलॉन में आयुष कुमार, बालिका अंडर-20 की 400 मीटर हर्डल्स में शिवानी कुमारी और बालक अंडर-18 की 1000 मीटर स्पर्धा में संतोष कुमार शामिल रहे।

बालिका अंडर-16 मिडले रिले में कोमल कुमारी, गुरुबारी, मुक्ता कुमारी और सोनी कुमारी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। बालक अंडर-14 ट्रायथलॉन सी में हिमांशु कुमार तथा बालिका अंडर-20 की 4×400 मीटर रिले में अनामिका उरांव, चिंतामणि टूटी, शिवानी कुमारी और पूनम कुमारी की टीम ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया।

रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी

बालिका अंडर-20 की 3000 मीटर स्पर्धा में मंजू कुमारी, बालक अंडर-20 की 800 मीटर में राहुल उरांव, बालिका अंडर-18 की 200 मीटर में ममता मेरी मुर्मू और बालक अंडर-20 ट्रिपल जंप में दुलार केरकेट्टा ने रजत पदक जीता।

बालक अंडर-20 की 4×400 मीटर रिले में अमन कुमार, राहुल उरांव, सरवर और अभिजीत कुजूर की टीम ने भी रजत पदक हासिल किया।

पांच कांस्य पदक भी झारखंड के खाते में

बालक अंडर-18 की 200 मीटर स्पर्धा में रिशु राज, बालिका अंडर-20 की 200 मीटर में पूनम कुमारी, बालिका अंडर-18 शॉटपुट में सुहानी सिंह, बालिका अंडर-18 हेप्टाथलॉन में सीमा कुमारी और बालक अंडर-20 ट्रिपल जंप में विवेक उरांव ने कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों और राज्य के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को बधाई दी।

संघ के सचिव एसके पांडे ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के एथलीटों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। संघ की ओर से खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *