खेलो इंडिया वीमेन वुशु लीग, आठ सदस्यों वाली झारखंड टीम का चयन

खेल राँची

राँची : खेलो इंडिया वीमेन वुशु लीग- सीनियर नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 जनवरी तक होगा. यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के द्वारा आयोजित की गयी थी. पिछले दिनों राँची में आयोजित किये गए जोनल लीग के आधार पर इस आठ सदस्यीय झारखंड दल का चयन किया गया.

झारखंड दल में शामिल खिलाड़ी –

मीनू मुंडा, सुनीता गाड़ी, गीता खलखो, प्रीति मिंज, पूर्णिमा लिंडा, फूल कुमारीं बेदिया, ज्योति कुमारी, सबिता कुमारी. विमला टोप्पो तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त.

झारखंड वुशु दल की सफ़लता के लिए झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *