Kho- Kho

खेलो इंडिया महिला लीग : झारखंड की मेजबानी में होगी खो-खो प्रतियोगिता 2023, प्रतियोगिता 16 जनवरी से

खेल राँची

रांची : खेलो इंडिया के तहत खेलकूद एवं युवाकार्य मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय खो-खो महासभा के निर्देशानुसार तथा खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड सरकार व झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग से झारखंड राज्य खो-खो संघ के तत्वावधान में 16 से 19 जनवरी तक मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्थित अल्बर्ट एक्का खो-खो स्टेडियम, होटवार, रांची के प्रांगण में प्रथम बार महिला लीग राष्ट्रीय जूनियर व सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है.

प्रतियोगिता में 24 बालिका टीम भाग लेंगे

उक्त प्रतियोगिता में विगत दिनों हुए 42वी जूनियर व 32वी सब-जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2022 के सर्वश्रेष्ठ विभिन्न 12 -12 राज्यों के 24 बालिका टीम भाग लेंगे एक टीम में 15 बालिका खिलाड़ी, एक कोच, एक मैनेजर, एक राज्य टीम प्रमुख प्रबंधक होंगे.

प्रतियोगिता के संचालन में अन्य राज्यों के पदाधिकारी भी आयेंगे

प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु विभिन्न राज्यों के 60 तकनीकी पदाधिकारी एवं फेडरेशन के 12 अधिकारी तथा 80 लोकल राज्य संघ के अधिकारी/तकनीकी पदाधिकारी व वॉलिंटियर अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे.  प्रतियोगिता में कुल संभावित 700 के करीब खिलाड़ी, ऑफिशियल एवं तकनीकी पदाधिकारी आएंगे. सभी राज्यों की टीमें 15 जनवरी 2023 को खेलगांव, होटवार, रांची पहुंचेंगे.

विजेता टीमों को मिलेगा पुरस्कार

विजेता बालिका टीमों को 12 लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा.

जूनियर बालिका टीम के लिए

प्रथम पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹275000/-

द्वितीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹175000/-

तृतीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-

व चतुर्थ पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-

सब-जूनियर बालिका टीम

प्रथम पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹275000/-

द्वितीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹175000/-

तृतीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-

व चतुर्थ पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-

नगद पुरस्कार राशि 12 लाख रुपये को छोड़कर

उक्त दोनों जूनियर व सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन में अनुमानित लगभग 25 लाख 93 हजार 2 सौ 40 रुपये का खर्च होना है. जिसमें से खेलकूद युवाकार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय खो-खो महासंघ के माध्यम से 05 लाख रुपये का सहयोग राशि आयोजन के लिए देंगे.

संघ के चेयरमैन सी.पी.सिंह ने दी जानकारी

प्रेस वार्ता को झारखंड राज्य खो-खो संघ के चेयरमैन- सह- राँची विधायक सी.पी.सिंह ने मुख्य रूप से संबोधित किया तथा उनके साथ राज्य संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बी. सी. ठाकुर, महासचिव संतोष प्रसाद, कार्यकारी सदस्य तपन कुमार राउत उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *