Khiladi

कैंप में भाग लेने के लिए झारखंड की चयनित खिलाड़ी चेन्नई रवाना

खेल राँची

रांची : चेन्नई में आठ जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित होनेवाले भारतीय महिला फुटबॉल टीम के गठन को लेकर झारखंड की ओर से चयनित खिलाड़ी आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से चेन्नई के लिए रवाना हो गयीं. झारखंड के नौ खिलाडि़यों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है.

ये सभी चयनित खिलाड़ी हुईं रवाना

जिसमें आज रांची से अमिषा बाखला, अस्टम उरांव, सुमति कुमारी, नितू लिंडा, सुधा अनिता तिर्की एवं अंजलि मुंडा चेन्नई के लिए रवाना हुई हैं, बाकी तीन खिलाड़ी शिविर में पहले से ही पहुंच चुकी हैं.

खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा के निर्देश पर खेल पदाधिकारी ने किया रवाना

झारखंड के सभी छह खिलाडि़यों को झारखंड की खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा के निर्देश पर रांची जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने सभी खिलाडि़यों को शुभकामना देते हुए रांची एयरपोर्ट से रवाना किया. ज्ञातव्य हो कि बांग्लादेश में दो से 10 फरवरी तक सैफ अंडर- 20 महिला चैंपियनशिप और चार से 12 मार्च तक एएफसी अंडर- 20 महिला चैंपियनशिप क्वार्टर राउंड की प्रतियोगिता आयोजित होगी.

इंडिया अंडर-20 टे्रनिंग कैंप के लिए नौ खिलाडि़यों का हुआ चयन

इन प्रतियोगिताओं को लेकर ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से इंडिया अंडर-20 टे्रनिंग कैंप की घोषणा की गयी है. इस कैंप में झारखंड से नौ खिलाडि़यों का चयन हुआ है. चेन्नई में आठ जनवरी से 23 जनवरी तक यह कैंप आयोजित है. भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 35 खिलाडि़यों का चयन इस कैंप के लिए किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *