9वीं फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता में झारखंड का शानदार प्रदर्शन
9वीं फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता के तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 5 अन्य खिलाड़ी सेमीफाइनल/फाइनल में पहुँचकर अपने पदक सुनिश्चित कर चुके हैं, जिनके पदक का रंग आगामी मुकाबलों के बाद तय होगा।
अब तक झारखंड के पदक विजेता खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार है—
- प्लेटोदीप सिंह – 2 स्वर्ण पदक
- तनुश्री – 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक
- सोमो कुमारी – 2 स्वर्ण पदक
- धनश्याम उरांव – 1 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक
- सौम्या कुमारी – 1 रजत पदक
- महक कुमारी – 1 कांस्य पदक
- जानवी कुमारी – 1 कांस्य पदक
- प्रतिमा कुमारी – 39 किलोग्राम भार वर्ग में 1 कांस्य पदक
- सोनाली कुमारी – 1 कांस्य पदक
- रोशनी कुमारी – 1 कांस्य पदक
झारखंड के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक एवं झारखंड वुशु संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा (राज्यसभा सांसद) ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साथ ही डॉ. कविता सिंह, मिथलेश साहू, डॉ. अंशु साहू, चंचल भट्टाचार्य, कुमुद प्रसाद साहू, सुनील सूर्यात, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, शैलेन्द्र कुमार, श्रीमती अनिका सिंह, डॉ. उदीप लाल, मनोज कुमार महतो, मनोज साहू, शशिकांत पांडे, रज़ी अहमद, गोकुलनंद मिश्रा, वाहिद अली, आज़ाद पाठक, शैलेन्द्र दुबे, धर्मवीर सिन्हा, रत्नेश कुमार, दीपक गोप, आशीष गोप, अमासी बारला, संजय मंडल, कार्तिक राम, दिनेश यादव, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, प्रतिमा कुमारी, बिमला टोप्पो, सुशांति तोपनो, काजल किरण, मृतुंजय कुमार राय एवं शिवेंद्र दुबे सहित कई पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।
