29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप के लिए झारखण्ड की अंडर-17 टीम पंजाब रवाना
रांची: जनवरी से 05 जनवरी 2026 तक पंजाब स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका वर्ग) में भाग लेने हेतु झारखण्ड की अंडर-17 बालिका एवं बालक टीम कल पंजाब के लिए रवाना होगी।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखण्ड की ओर से अंडर-17 बालिका वर्ग में
निधि रानी कुमारी, अफरीन खातून, नजमेन खातून, पार्वती कुमारी एवं ललिता कुमारी हिस्सा लेंगी।
वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में
शुभम कुमार, अंकित कुमार, अभय लोहरा, दीपक साहू, कश्मीर गुप्ता एवं डेविड तिर्की राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टीम के साथ संतोष कुमार (मैनेजर), अमरेंद्र दत्त द्विवेदी (कोच) एवं भोला कुमार (कोच) भी प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे।
झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, डॉ. शिप्रा प्रकाश, गोविंदराम कटारुका विद्यालय के प्रिंसिपल सहित सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों—
सुनील सूर्यात, कुमुद प्रसाद साहू, डॉ. कविता सिंह, मिथलेश साहू, प्रियदर्शी अमर, संजय साहू, रत्नेश कुमार, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, उदय साहू, विभूति भूषण अमर, चंचल भट्टाचार्य, मनोज कुमार महतो, शंकर दुबे, शैलेन्द्र कुमार, अजित सिन्हा, मनोज साहू, उमा रानी, अमर प्रियदर्शी, संजय कुमार साहू, बुल्लू गोप, मनोज गुप्ता, डॉ. अंशु साहू, डॉ. उदीप लाल, शिवेंद्र दुबे, सुनील यादव, प्रदीप खन्ना, मुकेश कुमार, आशेष कुमार, कौशिक दत्ता एवं सईद वाहिद अली
ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि झारखण्ड के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
