Home

जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम घोषित, 18 खिलाड़ियों को मिला मौका

रांची, 28 जुलाई। तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड की 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक होगा।

टीम चयन के लिए 22 जून 2026 को खुली चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें से 42 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इन खिलाड़ियों के लिए 15 जुलाई से 19 जुलाई तक विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 23 खिलाड़ियों को अगले चरण के शिविर के लिए चुना गया। इसके बाद 20 जुलाई से अंतिम प्रशिक्षण शिविर के बाद 18 खिलाड़ियों को झारखंड टीम में जगह दी गई।

मंगलवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम के सभागार में हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सह हॉकी झारखंड की कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा और उपाध्यक्ष अशोक भगत ने खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ियों को खेल किट भी प्रदान किया गया।

झारखंड जूनियर पुरुष हॉकी टीम 2026

  1. अनमोल कोंगारी
  2. गंगा टोपनो
  3. टिंटस हेमरोम
  4. पत्रस हस्सा
  5. सुजीत केरकेट्टा
  6. साबियन किरो
  7. साइमन डोडराय
  8. प्रिंस साहू
  9. अमन टिग्गा
  10. रोहित तिर्की
  11. घुरन लोहरा
  12. ग्लेडशन भेंगरा
  13. जोलेन टोपनो
  14. निकोलस टोपनो
  15. अंकित एक्का
  16. विजय भोई
  17. असिम एक्का
  18. अंकित बरवार

सपोर्ट स्टाफ

  • मुख्य कोच: विकास जोशी
  • टीम मैनेजर: सुमित बाथम
  • टीम फिजियो: साइकत भट्टाचार्य
  • वीडियो एनालिस्ट: सत्यजीत दाभी

हॉकी झारखंड की कोषाध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असरिता लकड़ा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार टीम चयन के लिए बेहतर कैंप आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के नेतृत्व में चयन प्रक्रिया में काफी बदलाव आया है। अब खिलाड़ियों का ट्रायल, प्रशिक्षण, बेहतर किट और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। अब खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करें।

झारखंड के मुकाबले

झारखंड टीम अपना पहला मुकाबला 2 अगस्त को पंजाब के खिलाफ खेलेगी, जबकि दूसरा मैच 3 अगस्त को दिल्ली के साथ होगा।

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महानिदेशक विजय शंकर सिंह, झारखंड कुश्ती संघ के सचिव रजनीस कुमार सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *