Home

बाटुमी इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप 2025 में झारखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, भारत को दिलाए पदक


रांची, 5 अगस्त 2025 – झारखंड के प्रतिभाशाली वुशु खिलाड़ियों ने जोर्जिया के बाटुमी में आयोजित “बाटुमी इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप 2025” में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाया है।

प्रतियोगिता में झारखंड के एल. प्लेटोदीप सिंह ने ताऊलु स्पर्धा में दो रजत पदक जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन किया। वहीं, तनुश्री ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

इन दोनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि झारखंड और भारत दोनों के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उनके समर्पण, निरंतर अभ्यास और जुझारूपन ने उन्हें यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई।


सभी ने दी शुभकामनाएं

इस उल्लेखनीय सफलता पर झारखंड के खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, झारखंड वुशु संघ के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

डॉ. कविता सिंह, मिथलेश साहू, डॉ. अंशु साहू, कुमुद प्रसाद साहू, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, शैलेन्द्र कुमार, श्रीमती अनिका सिंह, डॉ. उदीप लाल, मनोज कुमार महतो, मनोज साहू, शशिकांत पांडे, रज़ी अहमद, गोकुलनंद मिश्रा, वाहिद अली, आज़ाद पाठक, शैलेन्द्र दुबे, धर्मवीर सिन्हा, रत्नेश कुमार, दीपक गोप, आशीष गोप, अमासी बारला, संजय मंडल, कार्तिक राम, दिनेश यादव, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, प्रतिमा कुमारी, बिमला टोप्पो, सुशांति तोपनो, काजल किरण, मृतुन्जय कुमार राय, शिवेंद्र दुबे आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।


कोच को भी मिली विशेष बधाई

इस सफलता के पीछे कोच श्री दीपक गोप की मेहनत और मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। उनके प्रशिक्षण और प्रेरणा से ही खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़ी। उन्हें भी विशेष रूप से सम्मानित और बधाई दी गई।


संघों का समर्थन बना रहेगा

झारखंड वुशु संघ एवं झारखंड ओलंपिक संघ ने यह स्पष्ट किया है कि वे राज्य के खिलाड़ियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग और समर्थन देते रहेंगे, ताकि वे आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *