खेलरांची

69वीं राष्ट्रीय वूशु स्कूली प्रतियोगिता में झारखंड के खाते में कांस्य पदक

Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली वूशु चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ी प्रिंस नायक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है।

यह प्रतियोगिता श्रीनगर के वज़ीर बाग स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिनांक 28 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के विभिन्न 40 राज्य एवं इकाई के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। झारखंड के प्रिंस नायक ने अपने उत्कृष्ट कौशल, दृढ़ निश्चय और खेल भावना के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।

प्रिंस नायक की इस शानदार सफलता पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग एवं राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने प्रिंस नायक के उज्जवल भविष्य एवं खेल के क्षेत्र में और ऊँचाइयाँ प्राप्त करने की शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *