रांची

सीएम हेमंत सोरेन को मिला लुगू बुरु महोत्सव का निमंत्रण

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से शुक्रवार को बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने मुलाकात की। यह बैठक मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, रांची में हुई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आगामी “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। यह आयोजन 4 और 5 नवंबर को पीटीपीएस ललपनिया, बोकारो में किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों से महोत्सव की तैयारियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आयोजन की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों की सुविधा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव झारखंड की आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और जिले के सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *