जमशेदपुर के तक्ष पांडेय ने जीता पटना जूनियर मास्टर्स गोल्फ कप 2026
जमशेदपुर: लौहनगरी के उभरते युवा गोल्फर तक्ष पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Patna Junior Masters Golf Cup 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह प्रतियोगिता 18 से 19 अप्रैल तक Patna Golf Club में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के 30 से अधिक जूनियर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
खराब मौसम के बावजूद खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। सी बॉयज कैटेगरी में तक्ष पांडेय ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं ध्रुव डी. पटोदिया दूसरे और प्रलक्ष प्रलेया तीसरे स्थान पर रहे।
तक्ष पांडेय Loyola School के कक्षा सात के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीज एसजे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
तक्ष के पिता हर्ष पांडेय जमशेदपुर कोर्ट में अधिवक्ता हैं, जबकि उनके दादा सुधीर कुमार पांडेय भी विधि क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। परिवार के अनुसार तक्ष बेहद अनुशासित हैं और खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी संतुलन बनाए रखते हैं।
गौरतलब है कि पांडेय परिवार हाल ही में तब भी चर्चा में आया था, जब Nita Ambani के साथ Wankhede Stadium में एक कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्य नजर आए थे।
तक्ष पांडेय की इस सफलता से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा जमशेदपुर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
