खेल

रांची में वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल शुरू, 21 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया

रांची: Jharkhand Education Project Council की मेजबानी में वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर-18) बालक वर्ग के लिए कोचिंग कैंप सह चयन ट्रायल सोमवार से Harivansh Tana Bhagat Indoor Stadium में शुरू हो गया। यह चयन प्रक्रिया 21 अप्रैल तक चलेगी।

देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच पहले दिन कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कुल 57 बालक खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चयन प्रक्रिया का उद्देश्य उन खिलाड़ियों का चयन करना है, जिन्हें आगे राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर (नेशनल कैंप) में शामिल किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ी World School Games के तहत Serbia में 13 से 20 जून के बीच आयोजित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ट्रायल का शुभारंभ School Games Federation of India के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर पार्थ सुरेश दोषी (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), मुक्तेज सिंह बदेशा (वाइस प्रेसिडेंट), एन. आर. मुरली, के. बर्मन, सोमदत्त दीक्षित एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस चयन प्रक्रिया में चयनकर्ता के रूप में रोहित ठाकुर (दिल्ली), Vishesh Bhriguvanshi (अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित) और प्रभु कानन (तमिलनाडु) अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

चयन ट्रायल के आधार पर कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें राष्ट्रीय कैंप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में राज्य खेल कोषांग के सदस्यों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *