रांची

राष्ट्रीय मुआय थाई चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे झारखंड के खिलाड़ियों का रांची स्टेशन पर भव्य स्वागत

रांची। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 21 एवं 22 जुलाई को आयोजित WBC Amateur Muay Thai Open Championship में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले खिलाड़ियों का रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जनहित सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा रेनू सिंह एवं उनकी टीम ने खिलाड़ियों का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के छह खिलाड़ियों ने भाग लिया और सभी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। टीम ने कुल चार स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए।

पदक विजेता खिलाड़ी

  • शिवदत्त लोहरा – स्वर्ण पदक
  • अंश कुमार सिंह – स्वर्ण पदक
  • तेजस्वी कुमार – स्वर्ण पदक
  • सानिया खातून – स्वर्ण पदक
  • रौनिका रशी – रजत पदक
  • रौनक कुमार – रजत पदक

टीम कोच: करिश्मा कुमारी

झारखंड टीम का नेतृत्व WBC Amateur Muay Thai Jharkhand के चेयरमैन मोहम्मद इबरार कुरैशी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि झारखंड में मुआय थाई खेल के बढ़ते स्तर, खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और सहयोगियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

स्वागत समारोह में रेनू सिंह, टन्नू देवी, साक्षी कुमारी, कंचन सिंह, राहुल सिंह और नदीम कुरैशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *