खेल

सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी का दमदार प्रदर्शन, पांच स्वर्ण सहित आठ पदक जीते

रांची। बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, डोरंडा की मेजबानी में आयोजित सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल आठ पदक अपने नाम किए।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए मारिया लवलीन खेस, बृष्टि मोनिका केरकेट्टा और शाइनी शिमोना टोप्पो ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि सुनिधि एक्का ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।

वहीं बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, नामकुम की ओर से खेल रही मिस्टी कुमारी ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया।

बिशप स्कूल, बहुबाजार के प्रीत सोनी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया, जबकि हुज़ैफ़ा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसके अलावा बिशप वेस्टकॉट बॉयज़ स्कूल, नामकुम के आदित राज ने रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षकों ने दी बधाई

सभी विजेता खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा और अध्यक्ष सेंसई अनिल किस्पोट्टा ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

रीजनल प्रतियोगिता पर अब नजर

रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाड़ी पिछले दो महीनों से लगातार प्रशिक्षण ले रहे थे और उनकी मेहनत का परिणाम इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के रूप में सामने आया है।

वहीं अध्यक्ष सेंसई अनिल किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाड़ियों को अब और बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे पटना (बिहार) में आयोजित होने वाली सीआईएससीई रीजनल कराटे चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अधिक से अधिक पदक जीत सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *