रांची

रांची में ICAI न्यूज़लेटर (जुलाई संस्करण) का मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया लोकार्पण

रांची, 18 जुलाई 2025 – दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), रांची शाखा के जुलाई संस्करण के मासिक न्यूज़लेटर का लोकार्पण नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने शुक्रवार को किया।

इस मौके पर शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने मंत्री को न्यूज़लेटर की विषयवस्तु, उद्देश्य और इसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह न्यूज़लेटर न केवल सीए समुदाय बल्कि विद्यार्थियों और समाज के लिए भी ज्ञानवर्धक और संवादात्मक मंच प्रदान करता है।

इस कार्यक्रम में सीए अनीश जैन (उपाध्यक्ष), सीए भुवनेश कुमार ठाकुर (सचिव), सीए हरेन्द्र भारती, सीए उमेश कुमार, सीए अंशु गुप्ता और सीए हर्ष अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे।

मंत्री ने सराहा प्रयास

मंत्री सुदिव्य कुमार ने आईसीएआई रांची शाखा के रचनात्मक और शैक्षणिक प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की प्रकाशन गतिविधियाँ न केवल संस्थान की सक्रियता को दर्शाती हैं, बल्कि सदस्यों और छात्रों के लिए सूचनात्मक और प्रेरणादायक होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *