ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप के लिए मेज़बान टीम घोषित
रांची : रांची में आगामी 1 मई से खेल गाँव स्थित हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली तीसरी सिकोकई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप को लेकर झारखंड की मेज़बान टीम की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य के कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊँचा रहने की उम्मीद है।
इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकाडमी के तत्वावधान में संत जोसेफ क्लब में आयोजित एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर के दौरान टीम का चयन किया गया। शिविर में खिलाड़ियों को एडवांस फाइट (कुमिते) और काता का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का नेतृत्व एकाडमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने किया।
रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों की तैयारी के लिए कई चरणों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
मेज़बान टीम में शामिल प्रमुख खिलाड़ियों में राकेश तिर्की, कुंदन उराँव, एरोन, शीतल खलखो, काव्या, अंजानी वर्मा, मिस्टी कुमारी, आदिती, आरोही, आदित्य राज, चंदा कुमारी, प्रगति कुमारी, एंजेलिना, क्रिस्टी तिग्गा, ब्रिस्टी, मोनिका केरकेट्टा, मारिया, लवलीन खेस, एरिक, अनमोल टूडु, प्रणीत, मोहक मिंज, ध्रुव गुप्ता, नेहल प्रसाद, अर्चित भारद्वाज, बिमला कच्छप, अर्चना कुमारी, निशा कुमारी, साक्षी ओझा, आराध्य लकड़ा, अन्या, मृणालिनी कुजूर, रितसिका, अन्वी, सुनिधि, एंजेल एक्का, शाइनी, शिमोना टोप्पो, आन्या, ट्विंकल कुजूर, पीहू लकड़ा, ध्रुव गाँझू, अदिति, रेवा टोप्पो, साहिल कुमार महतो, अभिजीत रजक, बुधदेव नायक, मयंक कुमार दास, प्रिंस राज, जितेश स्वांसी, रोशन महतो, समर कुमार पाठक, तोषिणी कांवर, लावण्या तिवारी, यामी मुंडा, आयुषी कुमारी, नैना कुमारी, अदिति कुमारी, अंजलि कुमारी और गायत्री कुमारी शामिल हैं।
इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकाडमी के अध्यक्ष सेंसाइ अनिल किस्पोट्टा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
