Home

आरडीसीए विमेंस क्रिकेट लीग: रॉकमैन्स की शानदार 10 विकेट से जीत

रांची: आरडीसीए विमेंस क्रिकेट लीग 2025-26 के अंतर्गत गोलचक्कर मैदान में खेले गए मुकाबले में रॉकमैन्स टीम ने साई धुर्वा को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए साई धुर्वा की टीम 27.2 ओवर में मात्र 88 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रतीक्षा ने 22 रन और वैभवी ने 10 रन का योगदान दिया।
रॉकमैन्स की ओर से गेंदबाजी में अंजुम ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि ईशा ने 3 विकेट और आकांक्षा ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकमैन्स की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 9.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 89 रन बनाकर मैच जीत लिया।
रिद्धिमा ने 38 रन और सोनी ने 33 रन की शानदार पारी खेली।

परिणाम: रॉकमैन्स ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *