Home

हॉकी इंडिया महासचिव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन से की मुलाकात


रांची।
हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने झारखंड की प्रथम महिला श्रीमती कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें 28 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाली हीरो विमेंस हॉकी इंडिया लीग 2026 (HIL) की भव्य ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इसके बाद श्री सिंह ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की और उन्हें 10 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली हीरो विमेंस हॉकी इंडिया लीग 2026 (HIL) की क्लोजिंग सेरेमनी के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

इस अवसर पर हॉकी इंडिया महासचिव ने मुख्यमंत्री को पिछले सीज़न की कॉफी टेबल बुक भेंट की, साथ ही FIH हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप तमिलनाडु 2025 का स्मृति-चिह्न (मेमेंटो) भी प्रदान किया।

मुलाकात के दौरान झारखंड में हॉकी के विकास, अंतरराष्ट्रीय आयोजनों और महिला हॉकी को बढ़ावा देने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। हॉकी इंडिया लीग के आगामी संस्करण को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *