खेलरांची

झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो टीम चयन 21 दिसंबर को, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

रांची। झारखंड राज्य सुपर स्पीड बालक एवं बालिका खो-खो टीम के चयन हेतु चयन प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 21 दिसंबर (रविवार) को किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची में आयोजित होगी।

इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुनी गई झारखंड सीनियर बालक एवं बालिका खो-खो टीमें आगामी 9 जनवरी से 11 जनवरी तक गुरुग्राम (हरियाणा), नई दिल्ली के समीप आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित टीम 7 जनवरी को हटिया रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

इस चयन प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के किसी भी जिले से इच्छुक और योग्य खो-खो खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसमें स्कूल, कॉलेज, ग्रामीण क्षेत्र एवं विभिन्न क्लबों से जुड़े प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

चयन से संबंधित विशेष जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए इच्छुक खिलाड़ी निम्नलिखित पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं—
संजय कुमार: 8210862416
शुभम सिंह: 9123157501
विवेक कुमार: 7004818036

आयोजकों ने बताया कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी और चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *