Home

हॉकी इंडिया प्रतिनिधिमंडल ने MYAS सचिव से की मुलाकात, जूनियर वर्ल्ड कप 2025 का मेमेंटो भेंट

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल श्री भोला नाथ सिंह, ट्रेज़रर श्री शेखर जे. मनोहरन और डायरेक्टर जनरल कमांडर आर. के. श्रीवास्तव ने भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS) के सेक्रेटरी (स्पोर्ट्स) श्री हरि रंजन राव, आईएएस से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें FIH हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप तमिलनाडु 2025 का स्मृति-चिह्न (मेमेंटो) भी भेंट किया।

बैठक के दौरान हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल श्री भोला नाथ सिंह ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन और समापन की जानकारी दी। उन्होंने भारतीय टीम द्वारा ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने की उपलब्धि पर भी प्रकाश डाला और बताया कि यह टूर्नामेंट भारतीय हॉकी के विकास के साथ-साथ ग्रासरूट स्तर पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में कितना महत्वपूर्ण साबित हुआ है।

इस अवसर पर मंत्रालय की ओर से भारतीय हॉकी के सतत विकास और भविष्य की योजनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *