खेल

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सिमडेगा में हॉकी का रोमांच, महिला वर्ग के नौ मुकाबले खेले गए

सिमडेगा, 30 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन में हॉकी सिमडेगा और खेल विभाग, सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन महिला वर्ग के नौ मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया।

महिला वर्ग के मैचों के परिणाम

  • एसटीसी सिमडेगा ने एसटीसी लचरागढ़ को 3-0 से हराया।
  • सेंट जेवियर बरवाडीह ने सेंट एनीज सामटोली को 1-0 से पराजित किया।
  • लोम्बोई ने पाकरटांड़ को 4-0 से हराया।
  • सेंट एनीज टैंसर ने डे बोर्डिंग बानो को 1-0 से शिकस्त दी।
  • बांसजोर ने पीएम श्री बेसन को 6-0 से हराया।
  • मिनी नारी शक्ति सिमडेगा ने आरसी कोचेडेगा को 8-0 से हराया।
  • लोम्बोई और सेंट जेवियर बरवाडीह के बीच मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा।
  • सेंट एनीज टैंसर ने बांसजोर को 1-0 से हराया।
  • यूसी रेंगारीह ने पीएम श्री बेसन को 10-0 से पराजित किया।

मैचों के दौरान हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सुनील तिर्की, सचिव एल्शन किड़ो और तकनीकी समिति के अध्यक्ष पैंक्रासियुस टोप्पो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबलों का शुभारंभ कराया।

चैंपियनशिप को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता सिमडेगा की महिला और पुरुष हॉकी प्रतिभाओं को अपनी क्षमता और खेल कौशल दिखाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले में हॉकी के प्रति खिलाड़ियों और युवाओं का उत्साह भी बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *