21वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 14 सदस्यीय झारखंड टीम पंजाब रवाना
रांची, 30 अगस्त। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली और पंजाब एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 1 से 3 सितंबर तक पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित 21वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड की 14 सदस्यीय टीम रविवार को पंजाब के लिए रवाना हो गई।
झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव एसके पांडेय ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता हिमांशु सिंह टीम की कप्तानी करेंगे। टीम में राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली एथलीट शामिल हैं।
बालक वर्ग में ये खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व
आकाश कुमार (लातेहार) मिडले रिले, संतोष कुमार (जामताड़ा) 1000 मीटर, राजन राज मरांडी (बोकारो) ऊंची कूद, आकाश उरांव (लोहरदगा) 100 मीटर, 200 मीटर और मिडले रिले, बिनीत उरांव (गुमला) लंबी कूद, जयदीप उरांव (लातेहार) हैप्टाथलन, कमलेश उरांव (गुमला) लंबी कूद, सुभाष उरांव (गुमला) 1000 मीटर, रिशु राज (रांची) 100 मीटर, 200 मीटर और मिडले रिले तथा विनीत श्रीवास्तव (गिरिडीह) 400 मीटर और मिडले रिले स्पर्धा में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बालिका वर्ग: शिल्पा कुमारी (गुमला) जेवलिन थ्रो और ममता मेरी मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम) 100 एवं 200 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लेंगी।
टीम के मैनेजर राघवेंद्र कुमार हैं।
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
झारखंड के खिलाड़ियों को खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वित्त समिति के चेयरमैन डॉ. मधुकांत, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सीडी सिंह और सचिव एसके पांडेय समेत संघ के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं।
खिलाड़ियों को शुभकामना देने वालों में आशीष झा, प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, रणवीर सिंह, आलोक मिश्रा, अजय नायक, बंधन टोप्पो, शैलेश कुमार, गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन, प्रभात रंजन तिवारी, गंगाधर प्रसाद, अजीत कुमार, राकेश सिंह, माधव चंद्र घोष, कोच विनोद सिंह, योगेश यादव, आशु भाटिया, अरविंद कुमार, आलोक सिंह, अनुभा खाखा और पुनीत कुमार सहित अन्य शामिल हैं।
संघ ने उम्मीद जताई कि झारखंड के एथलीट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।
