Home

भैरव सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, पुलिस मंगलवार तक पेश करेगी केस डायरी व CCTV फुटेज


रांची, 08 अगस्त : रांची सिविल कोर्ट में हिंदूवादी नेता भैरव सिंह की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। उनकी ओर से अधिवक्ता कीर्ति सिंह ने कोर्ट से आग्रह किया कि पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज पेश करने का निर्देश दिया जाए।

सरकार की ओर से लोक अभियोजक ने अदालत को आश्वस्त किया कि मंगलवार तक केस डायरी और सीसीटीवी फुटेज प्रस्तुत कर दिया जाएगा। यह सुनवाई सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त-8 की अदालत में हुई।

गौरतलब है कि मजिस्ट्रेट कोर्ट पहले ही भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज कर चुका है। यह मामला चुटिया थाना क्षेत्र का है, जहां पार्किंग टेंडर को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। घटना में भैरव सिंह की संलिप्तता पाए जाने पर चुटिया थाना में कांड संख्या 125/2025 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

पुलिस ने 19 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *