Home

रांची रेलवे स्टेशन पर 24×7 मेडिकल सुविधा केंद्र शुरू


रांची, 08 अगस्त : रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शुक्रवार को 24×7 मेडिकल फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन किया गया। इसे TRY एनजीओ द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य यात्रियों और आम नागरिकों को आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन समारोह में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेंद्र साहू, मंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रवि सुधीर लढका, स्टेशन प्रबंधक राजकुमार गुप्ता सहित रेलवे व स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह सुविधा केंद्र दक्षिण पूर्व रेलवे के सहयोग से स्थापित किया गया है।

TRY संस्था के सचिव उदय दत्त ने बताया कि यह पहल यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रेलवे के सहयोग से हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

केंद्र प्रतिदिन 24 घंटे खुला रहेगा, जहां इलाज के लिए तीन डॉक्टर, दो फार्मासिस्ट और दो नर्सें तैनात रहेंगे। यात्री मात्र 200 रुपये में प्राथमिक इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *