रांची जिला हैंडबॉल टीम 3rd यासीन उस्ताद सीनियर स्टेट पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए रवाना
रांची, 31 अक्टूबर । झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 1-2 नवंबर 2025 तक जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) स्थित जे.आर.डी. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हो रही तीसरी यासीन उस्ताद सीनियर स्टेट पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची जिला सीनियर पुरुष हैंडबॉल टीम आज हटिया रेलवे स्टेशन से टाटानगर के लिए रवाना हुई।
टीम में शामिल खिलाड़ी हैं — सूरज उरांव, कृष्णा उरांव, सावन उरांव, रिकी जूलियन गोप, रोहित उरांव, अंश खलखो, अमन खलखो, प्रीतम भगत, आकाश मुंडा, दिलीप उरांव, विवेक उरांव और सौरभ उरांव।
प्रस्थान से पूर्व अखिल भारतीय आदिवासी परिषद के सचिव डॉ. लक्ष्मण उरांव ने खिलाड़ियों को खेल किट भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य रोहित मिश्रा और हैंडबॉल प्रशिक्षक विष्णु कुमार भी उपस्थित रहे।
टीम के खिलाड़ियों में राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह और जोश देखा गया। सभी ने रांची जिले का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।
