खेलरांची

खेलो झारखंड स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जोश और प्रदर्शन बना आकर्षण का केंद्र

रांची, 31 अक्टूबर । स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित “खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26” के दूसरे दिन बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, मोराबादी में ठंडी हवाओं के बीच खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा। एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया और प्रतियोगिता स्थल पर जोश और रोमांच का माहौल बना रहा।

आज आयोजित प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड इवेंट्स हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का परिचय दिया।

अंडर-14 वर्ग (बालक):

  • 100 मीटर दौड़: प्रथम – अंकित कुमार सिंह, द्वितीय – कामदेव मरांडी, तृतीय – संतोष मुर्मू
  • 400 मीटर दौड़: प्रथम – सुशांत उरांव, द्वितीय – अंशुमन ठाकुर, तृतीय – बसंत उरांव

अंडर-14 वर्ग (बालिका):

  • 100 मीटर दौड़: प्रथम – अनुष्का तिर्की, द्वितीय – सुजाता कुमारी, तृतीय – आराधना लकड़ा
  • 400 मीटर दौड़: प्रथम – सोनी कुमारी, द्वितीय – मनीषा भांगड़ा, तृतीय – खुशबू यादव

अंडर-17 वर्ग (बालक):

  • 100 मीटर दौड़: प्रथम – अनित उरांव, द्वितीय – प्रमा हंसदा, तृतीय – सरवन सिंह
  • 400 मीटर दौड़: प्रथम – जगदीप उरांव, द्वितीय – विशाल कुमार, तृतीय – रवि उरांव
  • ऊँची कूद: प्रथम – रंजन राज मरांडी, द्वितीय – शिवम कुमार, तृतीय – जमादार केरई
  • गोला फेंक: प्रथम – मो. आमिर रिजवान, द्वितीय – टीकम सिंह, तृतीय – रिशु सिंह

अंडर-17 वर्ग (बालिका):

  • 100 मीटर दौड़: प्रथम – दशमी कांडुलना, द्वितीय – मुक्त कुमारी, तृतीय – पृथ्वी उरांव
  • 400 मीटर दौड़: प्रथम – मधु कुमारी, द्वितीय – किरण कुमारी, तृतीय – निधि तिग्गा
  • ऊँची कूद: प्रथम – पिंकी लकड़ा, द्वितीय – मानसी सिंह, तृतीय – सपना कुमारी
  • गोला फेंक: प्रथम – रामी कुमारी, द्वितीय – बसंती सरदार, तृतीय – नैंसी कुजूर

अंडर-19 वर्ग (बालक):

  • 100 मीटर दौड़: प्रथम – निशांत भगत, द्वितीय – नीरज कुमार, तृतीय – विक्रम यादव
  • 400 मीटर दौड़: प्रथम – आकाशदीप किंडो, द्वितीय – सूटराम एक्का, तृतीय – अभिजीत कुजूर
  • गोला फेंक: प्रथम – छोटू रजक, द्वितीय – असीम एक्का, तृतीय – दानिश अनवर

अंडर-19 वर्ग (बालिका):

  • 100 मीटर दौड़: प्रथम – पुतुल वास्की, द्वितीय – संजू कुमारी, तृतीय – सुहानी कुमारी
  • 400 मीटर दौड़: प्रथम – पूनम कुमारी, द्वितीय – सीमा कुमारी, तृतीय – आनजो कुमारी
  • गोला फेंक: प्रथम – सपना कुमारी, द्वितीय – शिवानी कुमारी, तृतीय – जगरानी टोप्पो

विजेता प्रतिभागियों को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग एवं राज्य खेल कोषांग के सदस्यों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय देते हुए झारखंड के खेल भविष्य को उज्जवल बनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *