राज्य जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज़
गोड्डा। झारखंड वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में जिला वॉलीबॉल संघ गोड्डा द्वारा तीन दिवसीय 23वीं राज्यस्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय राज कचहरी वॉलीबॉल ग्राउंड में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उराँव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
उद्घाटन समारोह में झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के सीईओ डॉ. निशिकांत पाठक, चेयरमैन कंट्रोल कमिटी सूरज प्रसाद लाल, नेशनल अंपायर संजय ठाकुर, संस्था प्रधान के संस्थापक आशीष तिवारी, जिला कुश्ती एवं हॉकी संघ सचिव सुरजीत झा, रग्बी संघ के चंद्रशेखर झा, शक्ति कुमार, कुमार आनंद सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के 24 जिलों में से बालकों की 21 तथा बालिकाओं की 9 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
बालिका वर्ग के परिणाम
- धनबाद ने पूर्वी सिंहभूम को 14–25, 25–16, 16–14 से हराया।
- लातेहार ने पश्चिमी सिंहभूम को 25–22, 25–18 से हराया।
- गोड्डा ने देवघर को 25–10, 25–5 से पराजित किया।
बालक वर्ग के परिणाम
- हजारीबाग ने जम्तर को 25–13, 25–19 से हराया।
- धनबाद ने गुमला को 25–06, 25–07 से पराजित किया।
- पूर्वी सिंहभूम ने पलामू को 25–10, 25–08 से हराया।
- बोकारो ने पाकुड़ को 25–15, 25–17 से मात दी।
प्रतियोगिता के अगले दौर के मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे, जिनमें दोनों वर्गों की टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जोर आजमाइश करेंगी।
