जामताड़ा

मुंबई से लौटने के दौरान फ्लाइट में जामताड़ा निवासी का निधन, मंत्री इरफान अंसारी कर रहे शव लाने की पहल

जामताड़ा, 5 दिसंबर । उमरा अदा कर घर लौट रहे नारायणपुर (जामताड़ा) निवासी हफ़ीज़ मियां का विमान में आकस्मिक निधन हो गया। यह दुखद घटना मुंबई से टेकऑफ़ के लगभग एक घंटे बाद हुई, जब अचानक उनकी हृदयगति रुकने से मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मामले पर तत्काल संज्ञान लिया और झारखंड तथा महाराष्ट्र के मुख्य सचिव से बात कर शव को शीघ्र झारखंड लाने का निर्देश दिया।

मंत्री ने बताया कि संबंधित औपचारिकताओं को बिना देरी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मृतक के परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मुंबई में आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर शाम की फ्लाइट से शव को मुंबई से कोलकाता लाने की व्यवस्था की गई है। वहीं, कोलकाता हवाई अड्डा से विशेष शव वाहन द्वारा शव को जामताड़ा स्थित घर तक पहुंचाने की तैयारी कर ली गई है।

मंत्री ने कहा कि वे पूरी प्रक्रिया पर स्वयं निगरानी रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *