खेल

एएफसी अंडर-17 महिला फुटबॉल एशियन कप, चीन के लिए झारखंड की 4 बालिकाएं भारतीय टीम में शामिल

भारतीय टीम का मुकाबला 2 मई को ऑस्ट्रेलिया, 5 मई को जापान एवं 8 मई को लेबनान से होगा।

Ranchi : AFC U-17 Women’s Asian Cup के लिए घोषित भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम में झारखंड की चार प्रतिभाशाली बालिकाओं को स्थान मिला है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 2 मई से 8 मई तक चीन के यू ताईउ फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ियों में —

  • एलिजाबेथ लकड़ा
  • सूरजमणि कुमारी (दोनों, आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गुमला)
  • अनुष्का कुमारी (आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग)
  • दिव्यानी लिंडा (स्टार वॉरियर्स, रांची)

शामिल हैं। सभी खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ चीन के लिए रवाना हो चुकी हैं।

इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री , खेल मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, उपनिदेशक राजेश कुमार, झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मिथलेश ठाकुर, सचिव गुलाम रब्बानी सहित विभिन्न जिलों के खेल पदाधिकारियों, कोच बिना केरकेट्टा एवं राज्य के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

यह उपलब्धि झारखंड में महिला फुटबॉल के बढ़ते स्तर और प्रतिभाओं के निरंतर उभरने का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *