खेल

राँची में अस्मिता सिटी लीग का आगाज़, 400 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम


राँची : 27 अप्रैल 2026 को राँची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन मोराबादी स्थित में किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सदर अनुमंडलीय पदाधिकारी कुमार रजत (आईएएस) थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, झारखंड वूशू संघ के चेयरमैन चंचल भट्टाचार्य और झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार सिंह शामिल रहे।

इस प्रतियोगिता में राँची के डे-बोर्डिंग, आवासीय, खेलो इंडिया और एकलव्य प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अस्मिता सिटी लीग के अंतर्गत फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, बॉक्सिंग और कबड्डी जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिसमें करीब 400 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। मंच संचालन विभाग के वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया, जबकि जिला खेल समन्वयक आशिष कुमार बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन की सफलता में जिला खेल कार्यालय के बिरसी मुंडू और मुकेश कुमार की अहम भूमिका रही।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला हॉकी में सेंटर, राँची और बरियातू बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के बीच खेला गया। इस मैच में बरियातू बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अगले दिन अपराह्न 3 बजे से खेला जाएगा, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह शाम 4 बजे से हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *