खेल

अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम रवाना


अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता, जो दिनांक 28 से 30 अप्रैल 2026 तक छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र में आयोजित होने जा रही है, में भाग लेने हेतु झारखंड राज्य की 24 सदस्यीय टीम आज राँची से रवाना हुई।

इस टीम में 20 बालक खिलाड़ी एवं 4 प्रशिक्षक शामिल हैं, जो फ्री-स्टाइल एवं ग्रीको-रोमन दोनों वर्गों में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टीम को रवाना होने से पूर्व झारखंड सरकार के खेल विभाग के सहयोग से खिलाड़ियों को ट्रैकसूट एवं खेल-किट प्रदान की गई।


खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की सूची

ग्रीको-रोमन (बालक)

  1. अनूप कुमार – 45 किग्रा
  2. करण कुमार – 48 किग्रा
  3. करण कुमार – 51 किग्रा
  4. राकेश हेंब्रम – 55 किग्रा
  5. अमित कुमार – 60 किग्रा
  6. बीरेन्द्र प्रधान – 65 किग्रा
  7. चंदन कुमार – 71 किग्रा
  8. आयुष सिंह – 80 किग्रा
  9. अंसित कुमार – 92 किग्रा
  10. तन्मय राज – 110 किग्रा

प्रशिक्षक: सत्यनारायण यादव, अजीत कुमार


फ्री-स्टाइल (बालक)

  1. पीयूष कुमार – 45 किग्रा
  2. ऋषि कुमार चौधरी – 48 किग्रा
  3. अंकुश कुमार यादव – 51 किग्रा
  4. पतंग उरांव – 55 किग्रा
  5. संदीप कुमार – 60 किग्रा
  6. सोनू कुमार – 65 किग्रा
  7. कुनाल कुमार – 71 किग्रा
  8. राजीव यादव – 80 किग्रा
  9. आर्यन सिंह – 92 किग्रा
  10. मनीष झा – 110 किग्रा

प्रशिक्षक: दसरथ महत्ता, अनिकेत कुमार


टीम के प्रस्थान से पूर्व झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री जीशान कमर (भा.प्र.से.), अभिभावक के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), खेल निदेशक आसिफ इकराम, मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, विजय शंकर सिंह तथा सभी जिला कुश्ती संघों के पदाधिकारियों एवं खेल विभाग के सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *