पूर्वी सिहंभूमि

घाटशिला उपचुनाव के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

पूर्वी सिंहभूम, 6 नवंबर । पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित समाहरणालय सभागार में गुरुवार को घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रक्रिया में सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास और जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी उपस्थित रहे।

रेंडमाइजेशन के दौरान अधिकारियों ने बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां आगामी 11 नवम्बर को मतदान संपन्न होगा। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 30 चयनित पोलिंग लोकेशनों पर निगरानी के लिए छह अतिरिक्त सहित कुल 36 माइक्रो ऑब्जर्वर का रेंडमाइजेशन किया गया है। इन माइक्रो ऑब्जर्वरों का अंतिम रेंडमाइजेशन नाै नवम्बर को किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें उनके संबंधित मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने में माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *