Home

रांची जेल में कैदियों का डांस वीडियो वायरल, दो अधिकारी निलंबित

Ranchi : रांची के होटवार स्थित भगवान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में दो कैदियों का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में शराब घोटाले के आरोपी विधु गुप्ता और जीएसटी घोटाले के आरोपी विक्की भालोटिया डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों आरोपी हॉल में हाफ पैंट और टी-शर्ट में ठुमके लगाते दिख रहे हैं, जबकि आसपास अन्य लोग उन्हें देख रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल आईजी के निर्देश पर जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार को निलंबित कर दिया गया। उनकी जगह दिनेश वर्मा को नया जेलर नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, जेल में रसूखदार कैदियों के लिए अलग व्यवस्था है। विशेष वार्ड में रह रहे कैदी पैसे देकर अतिरिक्त सुविधाएं हासिल करते हैं। इसमें जेल के कुछ अधिकारी और कैदियों के बाहर फैले सिंडिकेट की मिलीभगत रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *