पलामू

पलामू पुलिस-ग्रामीण झड़प मामला : तीन नामजद सहित 100 अज्ञात पर FIR

Palamu : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू में हुई पुलिस और ग्रामीणों की झड़प मामले में FIR दर्ज की गई है। यह मामला दंडाधिकारी संजीत कुमार के आवेदन पर दर्ज हुआ है। FIR में तीन लोगों को नामजद, जबकि 50 अज्ञात पुरुष और 50 अज्ञात महिलाओं को आरोपी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, दंडाधिकारी और पुलिस की टीम बुधवार को पत्थर खदान (माइंस) को चालू करवाने रेवारातू पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने विरोध किया, जिससे झड़प हो गई। घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें से दो जवानों के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

घटना के बाद लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि मामले में जांच जारी है और दोषियों की पहचान की जा रही है।

घटना के तीसरे दिन गुरुवार को रेवारातू में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में पत्थर खदान में खनन कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है। हालांकि, इस बार किसी ग्रामीण ने विरोध नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *