Home

दोहरा खिताब जीतने वाले विशाल कुमार (मेजर) बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

रांची।
बरियातू स्थित गेमर्स गैराज क्लब में आयोजित पांच दिवसीय 18वीं जेड स्नूकर एवं पुल चैंपियनशिप का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष डॉ. मोहम्मद ज़ाकिर के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित की जाती है।

टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विशाल कुमार (मेजर) ने दो खिताब अपने नाम किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। मास्टर स्नूकर (15 रेड्स) वर्ग में विशाल कुमार ने यश दास को पराजित किया, जबकि मास्टर स्नूकर (6 रेड्स) में उन्होंने रोहित चौधरी को हराकर खिताब जीता।

अन्य मुकाबलों में, संतोष घोष ने मिनी स्नूकर (6 रेड्स) में हर्ष को तथा मिनी स्नूकर (15 रेड्स) में सुजल साहू को पराजित कर दोहरे खिताब अपने नाम किए। वहीं बिलियर्ड्स स्पर्धा में इंदौर ने यश को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभू नाथ चौधरी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्नूकर और पूल खेल एकाग्रता, अनुशासन और कौशल का बेहतरीन उदाहरण हैं, जिन्हें खिलाड़ियों को अपने जीवन के लक्ष्यों की प्राप्ति में भी अपनाना चाहिए।

क्लब की ओर से सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेंबरशिप भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद ज़ाकिर, विनोद उपाध्याय, यश किंगर, नीतेश शर्मा, नील, सिद्धार्थ गौतम, यश दास, अंकित, तनवीर, प्रकाश, अनुराग सहित सभी खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *