सीएम हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट, लेखकों ने तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का किया समर्पण
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड विधानसभा में राजेंद्र प्रसाद, रमेश चंद्र कैथल और नवल किशोर पासवान ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी तीन महत्वपूर्ण पुस्तकें ससम्मान भेंट कीं।
समर्पित की गई पुस्तकों में “संघर्षों से निकला एक तप : पूरा व्यक्तित्व – शिबू सोरेन”, “लाइफ एंड आइडियोलॉजी ऑफ जगजीवन राम” और “मैकू राम – स्मृति ग्रंथ” शामिल हैं।
