डिप्टी CM अजित पवार के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने शोक जताया

Ranchi : महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत कई लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सीएम हेमंत ने जताया शोक :
सीएम हेमंत ने ट्वीट कर कहा, “महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार जी समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत हृदयविदारक समाचार मिला। स्व अजीत जी का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत अजीत जी तथा अन्य लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”
मामले का विवरण :
बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार को लेकर चल रहा प्राइवेट विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत कुल 6 लोगों की मौत हुई। हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारण और विस्तृत जानकारी आने तक स्थिति गंभीर बनी हुई है।
