विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजीत पवार का निधन, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया शोक

New Delhi : महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत कई लोगों की मौत की खबर के बाद देशभर में शोक की लहर है। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
राष्ट्रपति का शोक संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि, “महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
पीएम मोदी का शोक संदेश
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “श्री अजित पवार जी हे जनतेशी घट्ट नाते असलेले, तळागाळाशी मजबूत नाळ असलेले लोकनेते होते. महाराष्ट्रातील जनतेच्या सेवेत सदैव अग्रभागी राहणारे एक मेहनती व्यक्तिमत्त्व म्हणून त्यांना व्यापक आदर होता. प्रशासकीय बाबींची त्यांना सखोल जाण होती. गरीब आणि वंचितांच्या सक्षमीकरणासाठीची त्यांची तळमळ विशेष उल्लेखनीय होती. त्यांचे अकाली निधन अत्यंत धक्कादायक व दुःखद आहे. त्यांच्या कुटुंबीयांप्रती आणि असंख्य चाहत्यांप्रती मनःपूर्वक शोकसंवेदना. ॐ शांती.”
मामले का पूरा विवरण
बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार को लेकर चल रहा प्राइवेट विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अजित पवार समेत कुल 6 लोगों की मौत हुई। विमान हादसे की वजह और विस्तृत जानकारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे से राज्य और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।
