Home

गिरिडीह में 11 से 16 अगस्त तक होगी सीबीएसई क्लस्टर-2 कबड्डी प्रतियोगिता


डीएवी गांधीनगर, रांची के कोच गोविंद झा बनाए गए सीबीएसई ऑब्जर्वर

गिरिडीह: सीबीएसई क्लस्टर-2 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 16 अगस्त 2025 तक सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में किया जाएगा। प्रतियोगिता में झारखंड और बिहार के लगभग 80 स्कूलों की टीमों के भाग लेने की संभावना है।

इस प्रतियोगिता के सफल और निष्पक्ष संचालन के लिए सीबीएसई ने डीएवी गांधीनगर, रांची के खेल प्रशिक्षक श्री गोविंद झा को ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) के रूप में नियुक्त किया है।

ऑब्जर्वर के रूप में चयन पर विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार झा ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और इसे विद्यालय के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान गोविंद झा की खेलों के प्रति निष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण क्षमता का प्रमाण है।

प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में मुकाबले होंगे, जिसमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने का प्रयास करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *