Home

“ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित गीत सिंदूर लॉन्च, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया पोस्टर का अनावरण


लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने भारतीय सेना को समर्पित किया गीत

रांची, 7 अगस्त 2025 (गुरुवार): रांची के युवा लोकगायक आशुतोष द्विवेदी के नए देशभक्ति गीत “सिंदूर” का आज भव्य लॉन्च हुआ। यह गीत “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित है, जिसे देश के यशस्वी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची स्थित अपने कार्यालय में पोस्टर का अनावरण कर जारी किया।

यह गीत भारतीय सेना की वीरता, साहस और बलिदान को समर्पित है। आशुतोष द्विवेदी ने इस गीत के माध्यम से पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 26 निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी है और भारतीय सेना के पराक्रम और देशभक्ति को सलाम किया है।

इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा,

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व में गौरवशाली स्थान पर है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने आतंकियों को करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान को उसकी सीमा में घुसकर सबक सिखाया है।”

उन्होंने आशुतोष द्विवेदी को इस प्रेरणादायी गीत के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

गीत से जुड़ी प्रमुख जानकारियाँ:

  • गीत का नाम: सिंदूर
  • गायक: आशुतोष द्विवेदी
  • प्रोड्यूसर: अतिंद्र नाथ वैध
  • गीतकार (लिरिक्स): संतोष साहिल
  • संगीत: हर्ष उपाध्याय
  • वीडियो प्रोडक्शन: एस एस वाई प्रोडक्शन
  • पोस्टर डिज़ाइन: विश्वकर्मा बीटेक

यह गीत न केवल एक संगीतमय प्रस्तुति है, बल्कि देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत एक सशक्त संदेश भी है, जो युवाओं को प्रेरित करता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *