बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार रहे : कर्मवीर सिंह

राँची

रांची : भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर उन दुर्लभ व्यक्तित्वों में से एक थे, जिन्होंने भारत और भारतीय समाज के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. न केवल दलित, बल्कि उन्होंने हर किसी के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी, जिसे बराबरी के हक से वंचित रखा गया. वे भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार भी थे. आज जो समानता, मौलिक अधिकार और विशेषाधिकार हमें प्राप्त हैं, वे सभी बाबासाहेब की ही देन हैं.

कर्मवीर सिंह भाजपा प्रदेश कार्यालय एवं पिथोरिया के कृष्णा पैलेस के सभागार में बुधवार को आयोजित महानिर्वाण दिवस एवं संविधान गौरव पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को डॉ. अम्बेडकर के कार्यों के बारे से अवगत करना हम सभी का दायित्व है. बाबा साहेब अपने जमाने के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे महान विद्वान लोगों में से एक थे. उनके पास अलग अलग 32 विषयों की डिग्रियां थीं. बाबा साहेब को किताबें पढ़ने का शौक था. उनके पास किताबों का विशाल व बेहतरीन संग्रह था. बाबा साहेब के बताएं आदर्श पर चलकर ही हम एक सुखी और समृद्ध विकसित राष्ट्र की परिकल्पना साकार कर सकते हैं.

इसके पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नीरज पासवान, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, प्रदेश महामंत्री रंजय भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा पासवान, प्रदेश मंत्री कमलेश राम, कार्यालय मंत्री योगेंद्र लाल, प्रोफेसर कमलेश किशोर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *