डॉ मधुकांत पाठक एशियन एथलेटिक्स के लिए टीम लीडर बनाए गए

यूटिलिटी
  • डॉ मधुकांत पाठक ओलंपिक समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोग्यताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

Ranchi : आगामी 27 से 31 मई तक कोरिया के गुमी शहर में आयोजित एशियन एथलेटिक्स में भाग लेने वाली भारतीय एथलेटिक्स टीम के टीम लीडर के रूप में झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयरमैन सह झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक का मनोनयन भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली द्वारा किया गया है.

इस उपलब्धि पर झारखंड ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष आर के आनंद, झारखंड ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह, शेखर बोस, झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे, झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सी डी सिंह, सचिव एस के पांडेय, आशीष झा,वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, संजय त्रिपाठी, आशु भाटिया, आलोक मिश्रा, सिकंदर महतो, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, राकेश सिंह, अजय नायक, रणवीर सिंह, सरोज यादव  समेत संघ के पदाधिकारियों राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *