Home

एक्वा वर्ल्ड रिलायंस कार्निवल : किड्स फैशन शो ने बटोरी सुर्खियां, महिला सशक्तिकरण पर खास प्रस्तुति

Ranchi : एक्वा वर्ल्ड के द्वारा नव वर्ष के अवसर पर आठ दिवसीय नव वर्ष मेला रिलायंस कार्निवल 2026 में छठे दिन का मुख्य आकर्षण किड्स फैशन शो था. किड्स फैशन शो में बच्चों ने रैंप पर जलवा दिखाया. 

किड्स फैशन शो में बच्चों ने रैंप पर जलवा दिखाया

बच्चों के विश्वास देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए. इसके अतिरिक्त वैमस मॉडलिंग ग्रुप के द्वारा महिला सशक्तिकरण के थीम पर फैशन शो का आयोजित किया गया.वैमस के मॉडल्स ने महिला सशक्तिकरण के थीम पर फैशन शो प्रस्तुत किया

इस शो के निदेशक वसीम आलम थे जबकि कोरियोग्राफर श्वेता शर्मा थी. शो के जरिए महिलाओं पर हुए अलग तरह के अत्याचार को दिखाया गया और फिर बदलती तस्वीर का भी नजारा पेश किया गया

इसके पहले आज मिस्ट्री बैग रेस, एंकर गेम, नंबर नखरा चेलेंज, लाफ्टर चैलेंज, स्टैचू डांस शोडाउन, क्यू आर क्वेस्ट और रैप बैटल का भी आयोजन किया गया. आज ‘आ जा मेरी रिक्शा में बैठ जा’ सेल्फी का क्रेज रहा.

परिसर में एक रिक्शा को लगाया गया था जिसमें लोगों को बैठ कर स्टाइल मार कर सेल्फी खींचना था. 1 जनवरी के बंपर लक्की ड्रॉ के विजेता मजीद आलम को निदेशक लोकेश कुमार ने एलईडी टीवी प्रदान किया. इस अवसर पर एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरपर्सन प्रतुल शाह देव, डॉ विद्या झा, विपुल नायक, सत्य प्रकाश चंदेल, लोकेश कुमार, वसीम आलम, देव ज्योति नाहा, आनंद नायक, प्रदुमन, उदय, आदि उपस्थित थे.

आज के विजेता

किड्स फैशन शो- इशिता, तृषा, पूजा, रियांश, आदित्य, हनी,

मिस्ट्री बैग रेस- कनिष, आर्यन

एंकर गेम – आर्यन, श्रेया

नंबर नखरा चैलेंज – रिया, सनी, पूर्वा

स्टेच्यू डांस – पूर्वा, फरहान.


रिलायंस कार्निवल में 3 जनवरी को ट्रांसजेंडर फैशन शो
रिलायंस कार्निवल में 3 जनवरी को सामाजिक दायित्व के तहत ट्रांसजेंडर और दिव्यांग बच्चों का फैशन शो आयोजन किया है. शहर में यह ट्रांसजेंडर का पहला फैशन शो होगा.इसके अतिरिक्त नूडल्स कंपटीशन, क्लॉथ स्पिन फेस चैलेंज, मिरर मैडनेस, यस या नो ट्रैप गेम, बिंदी आर्ट चैलेंज, ब्लाइंड ब्यूटी लिप चैलेंज आदि का आयोजन होगा.

वैमस विशेष प्रस्तुति

निर्देशक – वसीम आलम, डिजाइनर – नीलिमा हस्सा पुर्ति, कोरियोग्राफर – श्वेता शर्मा, मॉडल: मीर मिनहाज उद्दीन, अमन कुंडू, जिया राज, प्रियांशी कुमारी, सत्य मिश्रा, जसविंदर सिंह गिल, मुक्ति पटेल, सोनाली राज, स्मिता कुमारी, ऋषिका उरांव, ऋषिका सिन्हा, पम्मी सिंह राजपूत, सोम्या कुमारी, अतीका तब्बुसम, भूमि मुर्मू, उषा मुंडा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *