मंदबुद्धि निराश्रितों की सेवा हेतु “अपना घर आश्रम” में अन्नपूर्णा सेवा, 3580 लोगों तक पहुंचा भोजन
रांची, 6 अगस्त : परमहंस डॉ. संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के पावन सान्निध्य में संचालित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम, पुंदाग स्थित “अपना घर आश्रम” (सत्य-प्रेम सभागार) में मंदबुद्धि दिव्यांग एवं निराश्रितों के लिए अन्नपूर्णा सेवा का आयोजन किया गया।
इस सेवा अभियान के तहत आज 6 अगस्त को कुसुम तुलस्यान के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 37 निराश्रित प्रभुजी एवं उनकी सेवा में समर्पित सेवादार साथियों को आश्रम के रसोईघर में तैयार भोजन प्रसाद प्रेमपूर्वक खिलाया गया।
19 माह से चल रहा सेवा अभियान
सद्गुरु की कृपा से विगत 19 माह से यह पीड़ित मानव सेवा का कार्य सतत रूप से जारी है। आश्रम के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने जानकारी दी कि 18 जुलाई से 6 अगस्त तक मात्र 20 दिनों में कुल 3580 निराश्रितों और उनके सेवा सहयोगियों के बीच भोजन वितरण किया गया।
सामाजिक सहभागिता और समर्पण
इस अन्नपूर्णा सेवा में समाज के अनेक सेवाभावी नागरिकों ने योगदान दिया। जानवी कुमारी, संतोष कुमार, दिलीप गुप्ता, दीपांजलि कुमारी, स्वाति कुमारी, सिमरन अग्रवाल, नवीन मोदी, अलका रंजन, पंकज पोद्दार, विजय सिंह, और अन्य सेवाभावी जनों ने इस पुण्य कार्य में सहभागिता कर निराश्रित प्रभुजनों को भोजन प्रसाद उपलब्ध कराया।
समाज के हर वर्ग को जुड़ना चाहिए: संजय सर्राफ
प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि,
“इस प्रकार के सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। यह मानवता की सच्ची सेवा है, जो हमें आत्मिक संतोष प्रदान करती है।”
प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
सेवा कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, समेत सुरेश अग्रवाल, नन्द किशोर चौधरी, पुजारी अरविंद पांडे, सज्जन पाड़िया, शिवभगवान अग्रवाल, मधु जाजोदिया, पवन पोद्दार, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुरेश भगत सहित अन्य कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सेवा धर्म को आत्मसात करने वाले इन सभी सेवाभावियों ने इस अवसर पर ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की और सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
