Home

क्षेत्रीय तैराकी चैंपियनशिप में जमशेदपुर जोन ने मारी बाजी, ओवरऑल विजेता घोषित


पूर्वी सिंहभूम, 6 अगस्त : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल की ओर से बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित क्षेत्रीय तैराकी चैंपियनशिप 2025 में जमशेदपुर जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में पटना जोन उपविजेता रहा।

प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विद्यालयों के युवा तैराकों ने भाग लिया और जल में अपनी कुशलता, गति और अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्या संगीता सिंह ने किया स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता सिंह के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने प्रतिभागियों, कोच, अधिकारियों और अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए खेल की भावना, समर्पण और अनुशासन को महत्व देने की बात कही।

अखिलेश दुबे ने किया उद्घाटन

प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर समिति के महासचिव डॉ. डीपी शुक्ल, अन्य सदस्यगण और शिक्षक भी मौजूद रहे।

खेल भावना और अनुशासन का उदाहरण

पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खेल भावना, आत्मविश्वास और अनुशासन की झलक देखने को मिली। सभी प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का मान बढ़ाया

विजेता बने जमशेदपुर के तैराक

प्रतियोगिता के अंत में जमशेदपुर जोन को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ओवरऑल विजेता घोषित किया गया, जबकि पटना जोन को उपविजेता का खिताब प्राप्त हुआ।

आयोजकों ने जताया आभार

आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों के प्रति उनके अथक प्रयासों और योगदान के लिए आभार प्रकट किया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहने की उम्मीद जताई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *