Home

नगड़ी अचीवर्स चैलेंजर ट्रॉफी–2: लायंस ने बुल्स को 9 विकेट से हराया, दिलीप मुंडा बने प्लेयर ऑफ द मैच


रांची, 6 अगस्त : नगड़ी क्रिकेट एकेडमी और द अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में नगड़ी अचीवर्स चैलेंजर ट्रॉफी–2 के तहत मंगलवार को कोलांबी मैदान में खेले गए पांचवें मुकाबले में नगड़ी अचीवर्स लायंस ने नगड़ी अचीवर्स बुल्स को 9 विकेट से पराजित किया।

मैच की शुरुआत में बुल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 95 रन पर ऑल आउट हो गई। बुल्स की ओर से अंकित कुमार ने 19 रन, अर्जुन ने 14, अनुराग ने 13 और रोहित ने 11 रन बनाए।
लायंस की ओर से गेंदबाजी में दिलीप मुंडा ने 3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट, आण्विक ने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, और आदित्य ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके। दुर्गेश को भी एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस टीम ने सिर्फ एक विकेट गंवाकर 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के स्टार खिलाड़ी दिलीप मुंडा ने शानदार 41 रन (2 चौके, 2 छक्के) बनाए और प्रियांशु ने 31 रन (1 चौका) का योगदान दिया, जबकि आदित्य ने 13 रन बनाए। बुल्स की ओर से अनुकृष्णा वत्स को एकमात्र सफलता मिली, जिन्होंने 16 रन देकर 1 विकेट लिया।

मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिलीप मुंडा को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। पुरस्कार का वितरण राज्य स्तरीय खिलाड़ी विल्फ्रेड बैंग ने किया।

कल का मुकाबला

अगला मैच नगड़ी अचीवर्स पैंथर्स बनाम नगड़ी अचीवर्स बुल्स के बीच खेला जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *