एयरपोर्ट हत्याकांड : DGP ने आला अधिकारियों के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश
Ranchi : राजधानी के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े हुई हत्याकांड के बाद झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने रांची पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की है.
बैठक में डीजीपी ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिया है. इस बैठक में आईपीएस मनोज कौशिक, आईपीएस राकेश रंजन, सीटीएसपी और एयरपोर्ट थाना प्रभारी शामिल थे.
गौरतलब है कि एयरपोर्ट इलाके में अपराधियों ने एक रेस्टोरेंट में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी. इस दौरान मनीष गोप नामक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए थे, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. इस हत्याकांड के बाद रांची पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
बताया जाता है कि होटल संचालक ने एयरपोर्ट थाने की पुलिस को दिसंबर माह में धमकी देने के मामले की जानकारी दी थी. इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसका नतीजा यह हुआ कि एक दिन पहले अपराधियों ने होटल में घुसकर होटल संचालक के चचेरे भाई की हत्या कर दी.
उल्लेखनीय है कि होटल मालिक द्वारा दो माह पहले पुलिस को सूचना देने के बारे में lagatar.in ने रविवार को विस्तृत खबर प्रकाशित की थी.
