हजारीबाग

एसीबी का बड़ा एक्शन, हजारीबाग में दो घूसखोर इंजीनियर रंगेहाथ गिरफ्तार

एसीबी

Hazaribagh : हजारीबाग में गुरुवार को एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के दो इंजीनियरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। दोपहर के समय टीम सीधे विभाग के ऑफिस पहुंची और पहले से तय प्लान के तहत छापेमारी की। जैसे ही पैसे का लेन-देन हुआ, एसीबी ने तुरंत दोनों को दबोच लिया।

1.72 लाख रुपये लेते हुए पकड़े गए
गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल कुमार और असिस्टेंट इंजीनियर विजय दांगी शामिल हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने काम के बदले 1.72 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और जैसे ही पैसे दिए गए, दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि पीड़ित ने एसीबी से संपर्क कर घूस मांगे जाने की शिकायत की थी। इसके बाद पूरी योजना बनाकर टीम ने कार्रवाई की। पैसे देने के दौरान पूरे ऑपरेशन पर नजर रखी गई और सबूत पुख्ता होते ही टीम ने दोनों इंजीनियरों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद जल संसाधन विभाग के दफ्तर में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों के बीच अचानक हुई इस छापेमारी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग समझ ही नहीं पाए कि अचानक क्या हो गया। एसीबी की टीम अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस तरह की वसूली पहले भी की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन शामिल है। जल्द ही पूरे मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *