तीन दिन के लिए बंद रहेगा ‘अबुआ साथी’, रांची प्रशासन कर रहा तकनीकी अपग्रेडेशन
रांची, 17 जुलाई — रांची जिला प्रशासन द्वारा जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संचालित ‘अबुआ साथी’ सेवा को अधिक सशक्त, पारदर्शी और यूज़र-फ्रेंडली बनाने हेतु इसका तकनीकी अपग्रेडेशन किया जा रहा है।
इसी कारण, अबुआ साथी व्हाट्सएप सेवा (9430328080) को गुरुवार रात 10 बजे से अगले तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया है।
📧 वैकल्पिक ईमेल व्यवस्था सक्रिय
अपग्रेडेशन के दौरान आम नागरिक अपनी शिकायतें निम्नलिखित ईमेल पर भेज सकते हैं:
👉 dc@degsranchi.in
प्राप्त शिकायतों को नियमित रूप से संकलित कर संबंधित विभागों को भेजा जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
🔧 अबुआ साथी अपग्रेडेशन से क्या बदलेगा?
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया:
- अबुआ साथी को बनाया जा रहा है तेज, पारदर्शी और यूज़र-फ्रेंडली
- शिकायत निवारण की प्रक्रिया होगी और भी अधिक प्रभावी
- सेवा के फिर से शुरू होने की सूचना अलग से दी जाएगी
उन्होंने नागरिकों से धैर्य रखने और वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग करने की अपील की।
